फरीदाबाद जिले के सेक्टर-56 स्थित आशियाना फ्लैट में रहने वाली 23 वर्षीय विवाहित महिला संगीता की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। संगीता का शव घर के अंदर बने बाथरूम में मिला। सूचना मिलने पर सेक्टर-58 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकाला। इस दौरान इलाज के लिए महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। चार साल पहले हुई थी शादी मृतका की बहन भावना ने बताया कि संगीता की शादी चार साल पहले सेक्टर-56 आशियाना में रहने वाले युवक से हुई थी और उसका दो साल का एक बच्चा भी है। भावना के अनुसार सोमवार सुबह करीब 10 बजे संगीता के ससुराल वालों ने फोन कर बताया कि वह करीब दो घंटे से बाथरूम में बंद है और दरवाजा नहीं खोल रही है। ससुराल वालों पर आरोप मौके पर पहुंचने पर बाथरूम का गेट अंदर से बंद था। कुंडी के पास बने एक छेद से देखने पर संगीता फर्श पर गिरी हुई दिखाई दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।भावना ने आरोप लगाया कि संगीता की तबीयत अक्सर खराब रहती थी और इसके पीछे ससुराल वालों की प्रताड़ना कारण थी। मिर्गी के दौरे आते थे परिजनों का आरोप है कि संगीता से गाड़ी की मांग को लेकर उसे मानसिक रूप से परेशान किया जाता था।वहीं, सेक्टर-58 थाना के सब-इंस्पेक्टर देवदत्त ने बताया कि मृतका संगीता की शादी 20 अप्रैल 2022 को हुई थी। प्रारंभिक पूछताछ में ससुराल पक्ष ने बताया कि संगीता को मिर्गी के दौरे पड़ते थे और संभवतः बाथरूम में दौरा पड़ने के दौरान गिरने से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने आज पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
फरीदाबाद में विवाहिता का बाथरूम में मिला शव:मिर्गी से पीड़ित थी, मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप
