करनाल में बंद कमरे में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता:पति मौके से फरार, परिजनों ने जताया हत्या का शक; दो बच्चों की मां

Spread the love

करनाल जिले के जनकपुरी इलाके में एक विवाहिता ने संदिग्ध हालातों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे का ताला बाहर से लगा हुआ था और पति मौके से गायब था। मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना की सूचना के बाद पुलिस व FSL टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतरा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में भेज दिया। आज दोपहर बाद पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। दो बच्चों की मां थी कामिनी मृतका की पहचान 32 वर्षीय कामिनी के रूप में हुई है, वह दो बच्चों की मां थी। उसका पति के साथ अक्सर झगड़ा रहता था। जिससे वह परेशान रहती थी। मृतका के भाई राजपाल का कहना है कि उसका जीजा फलों की रेहड़ी लगाता था और शराब का आदी था। होली के बाद से उसने बहुत ज्यादा शराब पीनी शुरू कर दी थी। जिससे वह मेरी बहन के साथ झगड़ा भी करता था। बाहर से कमरे में लगा था ताला रविवार को भी उसका झगड़ा हुआ और उसके बाद से ही वह कमरे का ताला लगाकर गायब है। जब अपनी बहन के बारे में पता किया, तो कुछ नहीं पता चला। जब दरवाजे से कमरे के अंदर झांक कर देखा, तो बहन लटकी हुई दिखी। जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में ताला तोड़कर कमरा खोला गया। राजपाल का कहना है कि उसकी बहन फंदे से लटकी हुई थी और उसके पैर जमीन पर थे, जिससे शक है कि उसे मारकर लटकाया गया है, उसका पति भी मौके से गायब है। FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य सदर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और FSL को बुलाया। FSL की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि कामिनी का शव फंदे से लटका मिला है। परिजन हत्या की आशंका जा रहे है। आज दोपहर बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवा गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।