हांसी में विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान:8 साल पहले हुई थी शादी; पिता बोले- ससुराल वालों ने मांगी गाड़ी

Spread the love

हांसी जिले के बास थाना क्षेत्र के खरबला गांव में सोमवार को एक 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खरबला की मोहिता के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल भेजा। ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप मृतका के पिता धर्मवीर, जो मालवी निवासी और वर्तमान में जुलाना में रहते हैं, ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी बेटी को लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। धर्मवीर ने बताया कि मोहिता की शादी वर्ष 2017 में खरबला के कुलदीप से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में गाड़ी की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा था। मानसिक तनाव में रहती थी- परिजन परिजनों का आरोप है कि ससुराल के सभी सदस्य मिलकर मोहिता के साथ दुर्व्यवहार करते थे, जिससे वह मानसिक तनाव में रहती थी। धर्मवीर ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया है और उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। मोहिता अपने पीछे सात वर्ष और तीन वर्ष की दो छोटी बेटियों को छोड़ गई है। मृतका का पति कुलदीप पेशे से चिनाई का मिस्त्री है। बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमॉर्टम कराया घटना की जानकारी मिलते ही बास थाना प्रभारी बलवान सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए हांसी भेजा। देर शाम मेडिकल बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मायके पक्ष के बयान किए दर्ज थाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।