भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक में शहर से जुड़े तीन अहम प्रस्ताव बहुमत से पारित किए गए। बैठक में मुख्य रूप से जल कनेक्शन व्यवस्था, विवाह पंजीयन शुल्क और अमृत 2.0 योजना पर विचार किया गया। प्रस्ताव-1: व्यक्तिगत जल कनेक्शन
कॉलोनियों में बल्क कनेक्शन की जगह सिंगल यानी व्यक्तिगत नल कनेक्शन देने का प्रस्ताव रखा गया है। प्रस्ताव के अनुसार, 70 प्रतिशत से अधिक लोगों की सहमति मिलने पर कॉलोनियों में व्यक्तिगत कनेक्शन दिए जाएंगे। इससे पानी सस्ता पड़ेगा और बिल से जुड़ी परेशानियां कम होंगी। प्रस्ताव-2: मैरिज रजिस्ट्रेशन सस्ता
विवाह पंजीयन शुल्क में बड़ी राहत देने का प्रस्ताव रखा गया है। अब 30 दिन के भीतर आवेदन करने पर रजिस्ट्रेशन फीस सिर्फ 130 रुपए लगेगी। पहले विलंब शुल्क मिलाकर राशि 5 हजार रुपए तक जाती थी। 30 दिन बाद आवेदन करने पर अधिकतम शुल्क 1100 रुपए ही देना होगा। प्रस्ताव-3: अमृत 2.0 योजना
अमृत 2.0 योजना के तहत शहर में जलप्रदाय और सीवरेज से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट प्रस्तावित हैं। इसमें केंद्र और राज्य सरकार की हिस्सेदारी के साथ कुछ राशि ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाई जाएगी। इससे पहले क्या हुआ? (घटनाक्रम) देखिए तस्वीरें… भोपाल नगर निगम की बैठक के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए…
मैरिज रजिस्ट्रेशन फीस घटेगी, सिंगल नल कनेक्शन भी मिल सकेंगे:भोपाल नगर निगम की बैठक में प्रस्ताव पारित; गोमांस के मुद्दे पर कांग्रेस का वॉक आउट
