कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में मार्केट कमेटी के चेयरमैन और BJP नेता सरेआम आमने-सामने हो गए। मामला सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाने को लेकर शुरू हुआ। चेयरमैन सब्जी मंडी के बाहर लगीं रेहड़ियां हटवाने के लिए पहुंचे तो BJP नेता रेहड़ी वालों के समर्थन में उतर गए। घटना की पूरी वीडियो भी वायरल हो गई। उनकी बहस के बीच सब्जी मंडी के प्रधान काला आहूजा भी कूद गए। चेयरमैन कर्ण राज सिंह तूर ने BJP नेता सुभाष कलसाना पर अतिक्रमण को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। चेयरमैन ने हाथ हिलाकर उनके डिसीजन को गलत बताया तो BJP नेता सुभाष कलसाना ने उनका हाथ पकड़ कर हाथ नीचे कर दिया। तीन बार नोटिस जारी हुए दरअसल, चेयरमैन कर्ण राज सिंह तूर ने कुछ दिन पहले सब्जी मंडी के बाहर लगी फ्रूट रेहड़ी को हटाने के लिए नोटिस जारी करवाए थे। अलग-अलग समय पर 3 बार नोटिस देने के बाद भी रेहड़ी नहीं हटीं। इस पर चेयरमैन तूर ने SDM चिनार चहल से कार्रवाई करवाने की सिफारिश की। कार्रवाई करने पहुंची टीम SDM के आदेश के बाद मार्केट कमेटी स्टाफ, पुलिस बल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट रेहड़ियां हटवाने के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने रेहड़ी वालों को बाहर की बजाय मंडी के शेड के नीचे जाने के निर्देश दिए, लेकिन सब्जी मंडी के प्रधान काला आहूजा उनके समर्थन में आ गए। इसके बाद रेहड़ी वालों ने मौके से जाने से साफ मना कर दिया। चेयरमैन कर्ण राज सिंह तूर पहुंचे मौके मामला बिगड़ता देख मार्केट कमेटी के चेयरमैन कर्ण राज सिंह तूर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहुंचते ही SDM के आदेश पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी दौरान मंडी प्रधान काला आहूजा ने BJP नेता सुभाष कलसाना को सूचना देकर मौके पर आने की रिक्वेस्ट की। समर्थकों के साथ आए कलसाना सूचना पाकर BJP नेता सुभाष कलसाना चंद मिनट में अपने समर्थकों के साथ मंडी पहुंच गए। इसके बाद सुभाष कलसाना, मंडी प्रधान काला आहूजा और चेयरमैन कर्ण राज सिंह तूर के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। तूर ने BJP नेता पर सिस्टम बिगाड़ने का आरोप भी लगाया। कमेटी के सचिव ने संभाली स्थिति हालात को देखते हुए मार्केट कमेटी के सचिव कृष्ण कुमार मलिक मौके पर आए और स्थिति संभालने की कोशिश की। बाद में तय हुआ कि सब्जी मंडी के अंदर ही रेहड़ी वालों को अलग जगह दी जाएगी। हालांकि इस दौरान कई लोग दोनों नेताओं को रोकने की कोशिश भी करते रहे। बेवजह चौधर झाड़ रहे कलसाना- तूर घटना के बाद चेयरमैन कर्ण राज सिंह तूर ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस व्यक्ति के पास कोई संवैधानिक पद ना हो, वह अपने समर्थकों के साथ सरकार के चुने हुए प्रतिनिधि को धमकाने पहुंचता है। कहा कि कलसाना बेवजह चौधर झाड़ रहे हैं। अतिक्रमण को हटवाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसलिए आधिकारिक तौर पर 3 नोटिस जारी किए गए। हालांकि अब रेहड़ी वालों को मंडी के अंदर स्थान देंगे। हम गरीब आदमी के साथ- सुभाष
BJP नेता सुभाष कलसाना ने कहा कि हमें रेहड़ी वालों की मजबूरी समझनी चाहिए। पीछे नाले का निर्माण चल रहा है। जैसे ही काम पूरा होगा, रेहड़ी वाले खुद पीछे शिफ्ट हो जाएंगे। अभी मंडी का सीजन शुरू नहीं हुआ और ना ही मंडी में सड़कें संकरी है। गरीब लोगों को परेशान नहीं होने देंगे।
कुरुक्षेत्र में मार्केट कमेटी के चेयरमैन-BJP नेता में नोकझोंक:सुभाष कलसाना बोले-हाथ नीचे करो, अतिक्रमण पर विवाद, चेयरमैन तूर का बेवजह चौधर झाड़ने का आरोप
