यमुनानगर में मकान की छत से मिला व्यक्ति का शव:पत्नी और दोस्त मौके से फरार, हत्या की आशंका, दंपती में हुआ था झगड़ा

Spread the love

यमुनानगर जिले के जगाधरी इलाके में हरियाणा इंजीनियरिंग कॉलेज के पास किराए के मकान की दूसरी मंजिल पर एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक मूल रूप से यूपी का रहने वाला था और यहां अपनी पत्नी के साथ रहता था। कल यानी बुधवार को पति-पत्नी का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस को हत्या की आशंका लग रही है। उनके घर में मृतक के दोस्त का आना-जाना भी लगा रहता था। घटना के बाद से उसकी पत्नी और दोस्त मौके से फरार हो गए। डायल-112 से सूचना पाकर सिटी थाना जगाधरी पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम से घटनास्थल की जांच करवाई है। सुबह से खुला था घर का दरवाजा जानकारी के अनुसार, सुबह से उनके मकान का दरवाजा खुला हुआ था, लेकिन अंदर कोई नहीं था। अंदर किसी तरह की कोई हलचल भी नहीं हो रही थी। इसलिए पड़ोस के लोगों ने मामले की सूचना डायल-112 पुलिस को दी। सूचना पाकर टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान मकान की दूसरी मंजिल से पुलिस को शव बरामद हुआ। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…