मनोज तिवारी ने कहा, केजरीवाल जनता के सपनों के सौदागर

Spread the love

मनोज तिवारी ने कहा, केजरीवाल जनता के सपनों के सौदागर

नई दिल्ली, 05 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि दो बार दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आआपा) की प्रचंड बहुमत की सरकार बनी लेकिन तब भी दिल्ली को सिर्फ परेशानियां और भ्रष्ट नेता ही मिले। दिल्ली की जनता के सपने यमुना नदी में डूब गए। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग केजरीवाल कंपनी से ऊब चुके हैं। वह अब देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भाजपा की सरकार चाहते हैं।

दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली विधानसभा के लिए हो रहे चुनाव पर कहा कि आज लोग बदलाव की भावना के साथ घरों से बाहर निकल रहे हैं। लोगों में उत्साह है। दिल्ली के मतदाता डबल इंजन सरकार के पक्ष में हैं। दिल्ली के सभी लोगों का अरविंद केजरीवाल से विश्वास उठ चुका है। वह इस बार केजरीवाल को सबक सिखाने का मन मना चुके हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल जनता के सपनों के सौदागर हैं।

—————