दिवंगत आईपीएस वाई पूरन कुमार के परिजनों से मिले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

Spread the love

गुरुवार को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने दिवंगत वाई पूरन कुमार की आईएएस पत्नी अमनीत पी कुमार तथा उनकी दोनों बेटियों से बातचीत की। इस दाैरान मंत्री मनोहर लाल ने अमनीत पी कुमार के साथ इस मामले को लेकर चल रही जांच को लेकर भी बात की। उन्होंने इस मामले में परिवार को हरसंभव मदद और निष्पक्ष जांच का भी आश्वासन दिया।

उल्लेखनीय है कि आईपीएस वाई पूरन कुमार ने 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियाें के खिलाफ जांच शुरू की है। दिवंगत पूरन कुमार की अंतिम अरदास 26 अक्टूबर को पंचकूला के निकट गुरुद्वारा नाडा साहिब में होगी।