मंजूषा पेंटिंग से सजी दीवारें, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Spread the love

कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की है कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं। साथ ही इसमें भागलपुर की पहचान गंगेय डॉल्फिन को भी उकेरा गया है। क्योंकि यह क्षेत्र डॉल्फिन अभ्यारण के लिए जाना जाता है।

पेंटिंग बनाने में तीन तरह के खास रंगों का इस्तेमाल किया जा रहा है। दीवारों पर उकेरे गए ये चित्र न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं बल्कि अपनी खूबसूरती से लोगों को आकर्षित भी कर रहे हैं।