गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश दिहाड़ा मनाया गया, 93 यूनिट रक्त संग्रह

Spread the love

सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने इस अवसर पर कहा- रक्तदान एक महान सेवा है, जो गुरु साहिब के दिखाए मार्ग पर चलते हुए मानवता की भलाई के लिए हमारा योगदान है। वहीं, मानगो गुरुद्वारा के महामंत्री जसवंत सिंह जस्सू ने रक्तदाताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह शिविर संगत की एकता और सेवा भावना का प्रतीक है। उनका प्रयास है कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता फैलाएं और अधिक से अधिक लोग रक्तदान के लिए आगे आएं।

शिविर को सफल बनाने में एमजीएम अस्पताल की विशेषज्ञ टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी सुखवंत कौर ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह के अलावा चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, चंचल सिंह, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, कुलविंदर सिंह पन्नू और सुखविंदर सिंह राजू ने उपस्थित होकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। रक्तदान शिविर की सफलता में बीबी सुखवंत कौर और जसवंत सिंह जस्सू के नेतृत्व में स्त्री सत्संग सभा और संगत के सदस्यों में विशेष रूप से कोषाध्यक्ष मनदीप सिंह, सुखवंत सिंह सुखू, सुखदेव सिंह बिट्टू, हीरा सिंह, रघुवीर सिंह, गुरमीत सिंह मंगू और जगजीत सिंह का योगदान सराहनीय रहा।

यह आयोजन न केवल गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रति श्रद्धा का प्रतीक बना बल्कि समाज में सेवा और समर्पण की भावना को भी प्रोत्साहित करने में सफल रहा।