बुधवार को इसी उपलक्ष में रखी गई महिला सशक्तिकरण संगोष्ठी में पुलिस अधीक्षक मंडी बतौर मुख्य अतिथि पहुंची। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर अपने विचार दिए। आयोजकों ने उन्हें सम्मानित भी किया। इससे पहले रविवार को बाल विकास विभाग के बच्चों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए थे जबकि सोमवार को बल्ह घाटी के नागचला स्थित विशेष बच्चों के साथ साईं भक्तों ने जन्मोत्सव मनाया जिसमें सर्वधर्म भजन किए तथा केक काटा। मंगलवार को भंगरोटू के वृद्ध आश्रम में केक काटा और भजन किए तथा बुजुर्गों को प्रसाद वितरण किए।
बुधवार को महिलाओं द्वारा शक्ति स्वरूपिणी दिवस मनाया गया जिसमें सुभाष चंद्र बोस क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में डॉक्टर दिनेश ठाकुर चिकित्सा अधीक्षक के माध्यम से नवजात शिशुओं को बेबी किट दी व प्रसाद का आदान प्रदान किया गया। बुधवार शाम को महिला सशक्तिकरण के विषय को लेकर साईं समिति की महिलाओं द्वारा संगोष्ठी की गई। सरोच ने बताया 21 नवंबर को पालकी उत्सव होगा तथा 23 नवंबर को जन्मोत्सव के कार्यक्रम साईं चरण में होंगे।
