कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत उद्घाटन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दक्षिण बिहार के राष्ट्रीय कला मंच प्रांत प्रांत संयोजक विश्वास वैभव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीओम सिंह, प्रांत सह छात्रा प्रमुख साक्षी भारद्वाज, पूर्व महिला कॉलेज मंत्री दीपा कुमारी, महिला कॉलेज अध्यक्ष दीक्षा मिश्रा और महिला कॉलेज मंत्री मौसम सिंह निषाद ने सामूहिक रूप से किया।
मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दक्षिण बिहार राष्ट्रीय कला मंच प्रांत संयोजक विश्वास वैभव ने बताया कि आज रानी लक्ष्मीबाई जी का जन्म जयंती अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्त्री शक्ति दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों से लड़ाई लड़कर अंग्रेजी हुकूमत को झांसी में परास्त करने का काम किया। नारी शुरू से ही सशक्त है अगर विद्या चाहिए, तो नारी स्वरूपा मां सरस्वती की पूजा करनी पड़ती है। अगर शक्ति चाहिए, तो नारी स्वरूपा मां भगवती, मां दुर्गा, मां काली की पूजा करनी पड़ती है। अगर धन चाहिए, तो नारी स्वरूपा मां लक्ष्मी की पूजा करनी पड़ती है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शुरू से ही नारियों के सशक्तिकरण की ओर अपना ध्यान केंद्रित किए हुए। इसके बाद मदन अहिल्या महिला कॉलेज परिसर से सैकड़ों छात्रा रानी लक्ष्मी बाई के रूप में स्वाभिमान यात्रा के माध्यम से नवगछिया नगर भ्रमण पर निकली। यह स्वाभिमान यात्रा मदन अहिल्या महिला कॉलेज परिसर से निकालकर नवगछिया थाना चौक, नवगछिया अनुमंडल अस्पताल चौक, गौशाला रोड होते हुए महाराज जी चौक से दुर्गा मंदिर चौक होते हुए, वैशाली चौक और स्टेशन रोड होते हुए नवगछिया रेलवे स्टेशन पहुंची। जगह-जगह पर समाज के प्रबुद्ध जनों एवं नागरिक के द्वारा छात्राओं का पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया। इस यात्रा में छात्राओं में काफी उत्साहवर्धक राष्ट्रवादी नारे लगाए।
