कैथल में बाइक की टक्कर से करीब 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर सिरटा से कैथल आ रहा था। रजबाहे के पास उसे एक अन्य बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी मोटरसाइकिल राइडर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बाइक को पीछे मारी टक्कर सिरटा रोड वार्ड नंबर 31 पट्टी अफगान कैथल के रघबीर ने शहर थाना में दी शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। अपने खेत के काम से वह घर से बाहर गया था और रजबाहे की पटरी पर खड़ा था। उस समय सिरटा गांव की तरफ से एक बाइक सवार व्यक्ति आ रहा था। उसके पीछे पीछे दूसरी बाइक पर एक व्यक्ति तेजगति व लापरवाही से बाइक को चलाते हुए आया और सामने जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। पूछने पर नाम पता बताया इससे बाइक सवार व्यक्ति अपने वाहन समेत सड़क पर गिर गया और उसे गंभीर चोटें आई। पूछने पर घायल व्यक्ति ने अपना नाम जयपाल बताया, जो गांव कैलरम का रहने वाला था। आरोपी बाइक राइडर मौके से भाग गया। वह जयपाल को अस्पताल में लेकर गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता ने आरोपी बाइक राइडर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस शहर थाना एसएचओ गीता ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
कैथल में दो बाइकों की टक्कर, व्यक्ति की मौत:सिरटा रोड पर हादसा, राइडर फरार; राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल
