नूंह फायरिंग में व्यक्ति की मौत, दो पक्ष भिड़े:सोशल मीडिया पोस्ट से हुआ विवाद; गांव में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

Spread the love

नूंह जिले के खेड़ला गांव में सोशल मीडिया पर एक कथित विवादित टिप्पणी को लेकर हुए झगड़े में 55 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। पुलिस के अनुसार, विवाद की शुरुआत सोशल मीडिया पर की गई एक टिप्पणी को लेकर बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी से हुई थी। यह विवाद धीरे-धीरे बढ़ा और बड़ों तक पहुंच गया। जानकारी के अुसार, शाम करीब चार बजे 55 वर्षीय खुर्शीद पुत्र पप्पू ने इस टिप्पणी का विरोध किया। इसी दौरान उनका गांव के जावेद और फरीद से तीखी बहस हो गई। गोली लगने से खुर्शीद की मौत प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह कहासुनी कुछ ही देर में हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि आरोपियों ने अवैध हथियार से फायरिंग कर दी, जिसमें खुर्शीद को गोली लगी। घायल हुए खुर्शीद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गांव में भारी पुलिस बल तैनात घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बन गई है। माहौल का सामान्य रखने के लिए प्रशासन ने गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया है। अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। मृतक खुर्शीद के शव को अल आफिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।