भिवानी के जुई में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब व्यक्ति पैदल ही गांव से खेतों में बने अपने घर जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। वाहन की टक्कर से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतक की पहचान गांव जुई निवासी करीब 42 वर्षीय सुरेश कुमार के रूप में हुई है। मृतक के चचेरे भाई अशोक कुमार ने बताया कि जुई-बाढड़ा मोड़ हादसों का सबब बनता जा रहा है, पिछले 10 सालों में यहां लगभग कई सड़क दुर्घटना हो चुकी है। उसके ताऊ का लड़का जुई खुर्द निवासी सुरेश खेती-बाड़ी करता है। सुरेश खेतों में बने अपने घर जा रहा था, तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। जब उन्हें खेत के पड़ोसी से पता चला तो मौके पर पहुंचे। वहीं डायल 112 व एम्बुलेंस में सुरेश को भिवानी के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। बड़े भाई की भी इसी जगह हुए एक्सीडेंट में हुई थी मौत
उन्होंने बताया कि करीब 14 वर्ष पहले इसी मोड़ पर सुरेश के बड़े भाई का भी एक्सीडेंट हुआ था। सुरेश पीछे अपने 8 वर्षीय बेटे को को छोड़ गया। जो तीसरी कक्षा में पढ़ता है। वह घर में इकलौता कमाने वाला था, ऐसे में प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि उनकी आर्थिक सहायता की जाए।
भिवानी में एक्सीडेंट में व्यक्ति की मौत:अपने घर लौट रहा था, पीछे से मारी गाड़ी ने टक्कर, 8 साल के बेटे का पिता
