पलवल में ट्रेन से कट कर व्यक्ति की मौत:कई हिस्सों में कटा मिला शरीर; रेलवे ट्रैक पार कर रहा था

Spread the love

पलवल रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय एक अज्ञात बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। आदर्श कॉलोनी के पास मिला शव जीआरपी के जांच अधिकारी देवरतन ने बताया कि उन्हें पलवल रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर आदर्श कॉलोनी के पास अप मैन लाइन के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में यह मामला रेलवे दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। मृतक की उम्र 70 से 75 वर्ष के बीच पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 70 से 75 वर्ष बताई जा रही है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। बुजुर्ग ने सफेद रंग का कुर्ता और आसमानी रंग का पाजामा पहना हुआ था। पहचान के प्रयास जारी जीआरपी पुलिस ने शव की पहचान के लिए जिला पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से वीटी संदेश जारी किया है। साथ ही आसपास के थाना क्षेत्रों को भी सूचित किया गया है। शव को फिलहाल जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है।