फतेहाबाद जिले के गांव म्योंद खुर्द में सोमवार देर रात एक पिकअप वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान म्योंद खुर्द निवासी 42 वर्षीय बलजीत सिंह के रूप में हुई है। पिकअप ड्राइवर वाहन समेत मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, बलजीत सिंह गांव के बाहर सड़क किनारे टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान एक अज्ञात पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। बलजीत सिंह अपने पीछे 5 बेटियों को छोड़ गए हैं। उनके कुल चार भाई हैं। ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज पुलिस ने अज्ञात पिकअप ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के भतीजे के बयान भी दर्ज किए हैं, जिसमें उसने बताया कि सोमवार देर शाम पिकअप गाड़ी की टक्कर से बलजीत सिंह की जान गई। जांच अधिकारी राधे कृष्ण ने बताया कि परिजनों के बयान ले लिए गए हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए टोहाना के नागरिक अस्पताल में रखा गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस वाहन और ड्राइवर की तलाश कर रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ने का दावा किया है।
फतेहाबाद में पिकअप ने व्यक्ति को कुचला, मौत:सड़क किनारे टहलते वक्त हादसा, 5 बेटियों का पिता था, ड्राइवर के खिलाफ FIR
