कुरुक्षेत्र में डंपर ने व्यक्ति ने कुचला:अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, ड्राइवर फरार, शव का पोस्टमॉर्टम आज

Spread the love

कुरुक्षेत्र जिले के बाबैन में डंपर ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। डंपर उसकी टांगों के ऊपर से निकल गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। एक्सीडेंट के बाद आरोपी ड्राइवर डंपर समेत मौके से भाग गया। देर रात तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। जयदेव उर्फ सैंटी (45) निवासी भगवानपुर गांव ने बताया कि वह खेती-बाड़ी का काम करता है। कल बुधवार की दोपहर वह गांव के बस स्टैंड पर अपने किसी काम से गया था। उसी दौरान पिपली-बाबैन रोड पर सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति को कौलापुर की ओर से आए डंपर (HR58-D 1379) ने जोरदार टक्कर मार दी। ऊपर से निकल गए टायर टक्कर से व्यक्ति सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान डंपर के टायर उसके दोनों जांघों और बांई टांग के ऊपर से गुजर गए। उसने तुरंत डायल 112 पर कॉल की और एम्बुलेंस बुलाई। ड्राइवर ने डंपर को थोड़ा आगे रोका, लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। अस्पताल में तोड़ा दम उसने आसपास के लोगों की मदद से जख्मी को सीएचसी बाबैन पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान उस व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पाकर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने डंपर नंबर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।