झज्जर में व्यक्ति ने किया सुसाइड:परिजनों ने फंदे पर लटका शव देख बुलाई पुलिस; बोले-मानसिक रूप से परेशान था

Spread the love

झज्जर जिले के गांव खेड़ी आसरा गांव में मंगलवार शाम एक दुखद घटना सामने आई है। गांव के एक व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 49 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने घर के बाहर बने कमरे में आत्महत्या की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राजेश के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार शाम को राजेश घर के बाहर बने कमरे में गया था। काफी देर तक बाहर न आने पर जब परिवार के सदस्यों ने जाकर देखा, तो वह मृत अवस्था में मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मानसिक रूप से परेशान था सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राजेश पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था और इसी कारण वह मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव फिलहाल, पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले में इतफाकिया कागजी कार्रवाई कर शव का पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।