ममता बोलीं- कैट इज आउट ऑफ द बैग:भाजपा EC को कंट्रोल कर रही, साबित हुआ; कमल हासन बोले- चुनाव नहीं लड़ूंगा, DMK को पूरा समर्थन

Spread the love

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। ममता ने कोलकाता एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कहा- चुनाव आयोग के लेटर पर भाजपा के स्टाम्प से यह बात साबित हो गई है कि कौन सी पार्टी पर्दे के पीछे से आयोग को कंट्रोल कर रही है। ममता ने आगे कहा- अब सब सामने आ गया है, कैट आउट ऑफ द बैग। CM ने एक अखबार की रिपोर्ट दिखाई और चुनाव आयोग का नाम लिए बिना कहा- पर्दे के पीछे से खेल खेलने की कोई जरूरत नहीं है। खुलकर सामने आओ और हमसे आमने-सामने लड़ो। इधर, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले मक्कल नीधि मय्यम (MNM) प्रमुख और एक्टर कमल हासन ने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। चेन्नई में मीडिया से बातचीत के दौरान कमल हासन ने कहा कि उनकी पार्टी DMK के नेतृत्व वाले गठबंधन को बिना शर्त समर्थन देगी। कमल हासन ने आगे कहा- राजनीति में चुनाव केवल एक हिस्सा है, यह अंत नहीं है। राजनीति में कोई फुलस्टॉप नहीं होता। 2021 के चुनाव में कमल हासन की पार्टी ने 234 में से 180 सीटों पर चुनाव लड़ा था। हालांकि, एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। कमल हासन ने कोयंबटूर साउथ सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन वे बीजेपी की वनथी श्रीनिवासनसे 1,728 वोटों के छोटे अंतर से हार गए थे। 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…