कुआलालंपुर में आज से दो दिवसीय आसियान शिखर सम्मेलन, ट्रंप मलेशिया पहुंचे, भारत से डॉ. जयशंकर ले रहे हैं हिस्सा

Spread the love

कुआलालंपुर में आज से शुरू हो रहे दो दिवसीय आसियान शिखर सम्मेलन की थीम है- `इनक्लूसिविटी एंड सस्टनेबिलिटी’। आसियान दक्षिण-पूर्व एशिया के दस देशों का मंच है, जहां व्यापार, सुरक्षा, शिक्षा और संस्कृति जैसे मुद्दों पर बातचीत होगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस सम्मेलन में वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से बातचीत कर स्पष्ट किया कि वे 47वें आसियान शिखर सम्मेलन के लिए कुआलालंपुर नहीं जाएंगे, बल्कि वर्चुअल माध्यम से इसमें शामिल होंगे।उन्होंने एक्स पोस्ट कर इसकी जानकारी खुद साझा की।

इस शिखर सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप भी हिस्सा ले रहे हैं जो मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय बैठक कर थाईलैंड-कंबोडिया सीमा विवाद पर शांति समझौते को अंतिम रूप देंगे। साल 2017 के बाद ट्रंप पहली बार आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं।