मकर संक्रांति, गुजरात में अमित शाह की पतंग कटी:गंगा-नर्मदा शिप्रा में स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़; मांझे से डॉक्टर की मौत, 2 घायल

Spread the love

देशभर में मकर संक्रांति दो दिन मनाई जा रही है। कुछ जगह 14 जनवरी को तो कुछ जगह 15 जनवरी को मनाई जाएगी। दरअसल, सूर्य आज दोपहर करीब 3.20 बजे मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस वजह से अगले दिन यानी 15 जनवरी को जो सूर्योदय होगा, उसमें सूर्य मकर राशि में रहेगा, इसलिए 15 तारीख को मकर संक्रांति का पुण्यकाल रहेगा। गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को अहमदाबाद के नारणपुरा में परिवार और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पतंग उड़ाई। पेंच लड़ाते वक्त उनकी पतंग को दूसरे पतंगबाज ने काट दिया। वहीं, मकर संक्रांति पर पतंगबाजी के दौरान हादसे भी सामने आ रहे हैं। यूपी के जौनपुर में मांझे से गर्दन कटने से एक डॉक्टर की मौत हो गई। वहीं, एमपी के इंदौर और राजस्थान के बांसवाड़ा में दो बाइक सवारों की चाइनीज मांझे से गर्दन कट गई। दोनों अस्पताल में एडमिट हैं। देशभर में मकर संक्रांति, लोहड़ी और पोंगल सेलिब्रेशन से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…