फायरिंग मामले का मुख्य आरोपित हथियार के साथ गिरफ्तार

Spread the love

गोलमुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात हुई फायरिंग मामले के मुख्य आरोपित रिंकू को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में रिंकू को पकड़ा गया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात रिंकू अपने साथी सागर के साथ रवि खेड़ा के घर पहुंचा था। दोनों ने कथित रूप से घर में जबरन घुसने की कोशिश की। इस दौरान रवि के भाई ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद रिंकू और सागर ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

इससे सागर को गोली लगने की सूचना मिली और उसे गंभीर हालत में टीएमएच (टाटा मेन हॉस्पिटल) में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उसने पुलिस को बयान दिया कि उसे रवि ने गोली मारी है। मगर पुलिस जांच में यह दावा संदिग्ध पाया गया, क्योंकि फायरिंग के वक्त रवि स्वयं पुलिस थाने में मौजूद था।

पुलिस अधिकारी फिलहाल इस मामले की हर पहलू से जांच कर रहे हैं। गोलमुरी थाना प्रभारी ने बताया कि “बरामद हथियार को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा, ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि फायरिंग उसी हथियार से की गई थी या नहीं।

साथ ही, पुलिस यह भी पड़ताल कर रही है कि सागर को गोली किस परिस्थिति में लगी और क्या यह उसी घटना का परिणाम था या किसी अन्य विवाद का। रिंकू से पूछताछ जारी है ।