हरियाणा राज्यसभा चुनाव के 2 दिन बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:23 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर, कई के विभाग बदले; वुंडरू का नाम भी शामिल, साकेत हुए पावरफुल

Spread the love

हरियाणा सरकार ने राज्यसभा चुनाव के दो दिन बाद ही बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार की ओर से 23 आईएएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में कई बड़े अफसरों के विभागों को बदला गया है। लिस्ट में आईएएस अफसर राजा शेखर वुंडरू का भी नाम शामिल है। इसके अलावा आईएएस एके सिंह को भी झटका लगा है। वह काफी लंबे समय से टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डिपार्टमेंट देख रहे थे, उन्हें वापस उच्च शिक्षा विभाग और लोक निर्माण (BR) एवं वास्तुकला विभाग में बुला लिया गया है। वहीं, आईएएस साकेत कुमार अब पावर फुल हो गए है। उनका मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव का पद बरकरार है। इसके अलावा भी उन्हें कई चार्ज मिले है। राज्यपाल के आदेशानुसार ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इस फैसले का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना और विभिन्न विभागों में सुचारु संचालन सुनिश्चित करना बताया जा रहा है। नए आदेश के तहत अधिकारियों को उनके नए पदों पर जल्द से जल्द कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। इन आईएएस के किए गए ट्रांसफर… डॉ. राजा शेखर वुंद्रू : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से हटाकर अब मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है। परिवहन विभाग का चार्ज उनके पास बना रहेगा। जी. अनुपमा: नागरिक संसाधन सूचना विभाग से राहत देते हुए नागरिक उड्डयन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है। SEWA विभाग का चार्ज उनके पास रहेगा। अपूर्व कुमार सिंह: नगर एवं देशी नियोजन विभाग से हटाकर उच्च शिक्षा विभाग और लोक निर्माण (BR) एवं वास्तुकला विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है। अनुराग अग्रवाल: PW (BR) और सिंचाई विभाग से हटाकर नगर एवं देशी नियोजन तथा शहरी सम्पदा विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है। विजयेन्द्र कुमार: सहकारिता विभाग से हटाकर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है। अन्य चार्ज बने रहेंगे। पंकज अग्रवाल : कृषि विभाग से हटाकर सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। खान एवं भूविज्ञान विभाग का चार्ज उनके पास रहेगा। विजय सिंह दहिया: मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग से हटाकर स्कूल शिक्षा विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। पशुपालन और खेल विभाग उनके पास बने रहेंगे। अशिमा बराड़: अब ऊर्जा विभाग का आयुक्त एवं सचिव बनाया गया है। फूल चंद मीणा: गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण से हटाकर फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण का सीईओ बनाया गया है। साकेत कुमार: शहरी स्थानीय निकाय विभाग से हटाकर सहकारिता विभाग का आयुक्त एवं सचिव बनाया गया है। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव का पद बरकरार है। जे. गणेशन: फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण से हटाकर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा नागरिक संसाधन सूचना विभाग का आयुक्त एवं सचिव बनाया गया है। अशोक कुमार मीणा: अब शहरी स्थानीय निकाय विभाग का आयुक्त एवं सचिव बनाया गया है। मणि राम शर्मा: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम से हटाकर रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां बनाया गया है। मुकुल कुमार: HAFED से हटाकर शहरी स्थानीय निकाय विभाग का निदेशक बनाया गया है। डॉ. आदित्य दहिया: हरियाणा राज्य औद्योगिक निगम से हटाकर हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। विजय कुमार सिद्दप्पा भाविकट्टी: HAFED और हरियाणा इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केटिंग कॉर्पोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। सुशील सरवान: सोनीपत के उपायुक्त को अब हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम और हरियाणा वित्तीय निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। नेहा सिंह: सोनीपत का नया उपायुक्त बनाया गया है। वर्षा खंगवाल: हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की राज्य परियोजना निदेशक बनाया गया है। मनीता मलिक: प्रारंभिक शिक्षा विभाग की निदेशक बनाया गया है। वंदना दिसोदिया: कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की निदेशक बनाया गया है। यहां पढ़ें ट्रांसफर की पूरी लिस्ट… ———————– ये खबर भी पढ़ें… पंचकूला से नारनौल के पूर्व AMO गिरफ्तार:रेवाड़ी ACB की कार्रवाई, फर्जी दस्तावेजों से कम जुर्माना वसूल करने का आरोप महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में अवैध खनन से जुड़े बड़े घोटाले में विजिलेंस की टीम ने कार्रवाई करते हुए नारनौल के तत्कालीन सहायक खनन अधिकारी संजय सिम्बरवाल को पंचकूला से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई लंबे समय से चल रही जांच के बाद की गई है। (पूरी खबर पढ़ें)