महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोप में तीन पर केस दर्ज

Spread the love

मझोला थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति मजदूरी करते हैं। उसके गांव का रहने वाला विक्की आए दिन आते-जाते अश्लील कमेंट करता है। उसने पति से बात करने के लिए मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद वह कॉल कर महिला को परेशान करने लगा। बातचीत के दौरान उसने पति को जहर देने का सुझाव दिया। महिला ने इस बात का विरोध किया तो वह उससे रंजिश रखने लगा। आरोपित के ममेरे भाई अमन ने कॉल कर धमकी दी कि उसके बातचीत का वीडियो वायरल कर देगा।

महिला ने आरोप लगाया कि 20 अगस्त की रात नौ बजे जब महिला अपने घर में सो रही थी। इसी समय विक्की उसके घर में घुस गया। उसने महिला से छेड़छाड़ के बाद दुष्कर्म की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर छत पर सो रहा उसका भांजा बचाने के लिए आया तो आरोपी धक्का देकर मौके से भाग निकले। अगले दिन थाने जाते समय आरोपित विक्की, उसकी पत्नी रीनू ने रास्ते में रोककर गाली गलौज और मारपीट की।

थाना मझोला प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने विक्की, उसकी पत्नी रीनू और ममेरे भाई अमन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया है।