यूपी विधानमंडल के बजट सत्र दूसरे दिन मृतक विधायकों को श्रद्धांजलि दी गई। विधानसभा पहुंचे सीएम योगी ने मृतक विधायकों को श्रद्धांजलि दी। उनके योगदान को गिनाया। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने भी श्रद्धांजलि देते हुए उपलब्धियों को गिनाया। इसके बाद बारी-बारी से सभी दलों के विधायकों ने श्रद्धांजलि दी। सदन में जब जनसत्ता दल के नेता विनोद सरोज श्रद्धांजलि दे रहे थे तो दो विधायकों की मोबाइल रिंग तेजी से बजने लगी। इस पर नाराज स्पीकर सतीश महाना ने विधानसभा सिक्योरिटी को बुलाकर दोनों विधायकों का मोबाइल लेने का निर्देश दिया। श्रद्धांजलि देने के बाद सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखा और फिर विधानसभा को स्थगित कर दिया गया। दूसरे दिन विधानसभा सत्र करीब 35 मिनट चला। उधर, सत्र शुरू होने के पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पहले दिन के विपक्ष के रवैए पर अफसोस जताते हुए कहा कि विपक्ष का व्यवहार देखकर दिल को बड़ा दु:ख पहुंचा। वहीं मंत्री राजभर ने कहा कि सपा ने सर्वोच्च कुर्सी पर बैठी महिला का अपमान किया। जनता इसका बदला लेगी। वहीं, 11 फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करेंगे। चुनावी साल होने की वजह से इस बजट में विकास योजनाओं के साथ-साथ लोकलुभावन घोषणाओं पर भी खास जोर रहने की संभावना है। बजट सत्र की हर पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग पढ़िए…
विधानसभा में मोबाइल देखकर महाना भड़के:सुरक्षाकर्मियों को बुलाया, कहा- दोनों विधायकों का फोन जब्त कीजिए
