Magh 2026 : माघ का महीने क्यों इतना पवित्र? अमीर-गरीब सभी कर सकते हैं इन चीजों का दान, सुख-समृद्धि के लिए जरूरी

Spread the love

Magh Purnima 2026 Upay : माघ का महीना हिंदू धर्म में हमेशा से बहुत पवित्र रहा है. इस महीने में स्नान, दान और पूजा की बात ही अलग है. पवित्र नदी में स्नान से पाप दूर होते हैं. अन्न, तिल, गुड़, कंबल और वस्त्र दान करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है. लोकल 18 से बात करते हुए पिथौरागढ़ के पंडित बलदेव दत्त भट्ट बताते हैं कि ये महीना संयम और सेवा का प्रतीक है. जो लोग माघ में श्रद्धा से अन्न, वस्त्र या तिल का दान करते हैं, उनके घर में कभी अभाव नहीं रहता.