मछली कारोबारियों के पंजीकरण के लिए 21 फरवरी को लगेगा शिविर
मुरादाबाद, 17 फरवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के तहत मंडल में मछली कारोबार से जुड़े लोगों के पंजीकरण का काम शुरू हो गया है। विभाग की ओर से भी इसके लिए सभी जिला मुख्यालयों के सदर ब्लॉक में शिविर लगाकर पंजीकरण किया जाएगा। मुरादाबाद सदर ब्लॉक में यह शिविर 21 फरवरी को आयोजित होगा।
उपनिदेशक मत्स्य विजय शंकर चौरसिया ने सोमवार को बताया कि केंद्र सरकार की ओर से यह योजना शुरू की गई है। इसके लिए मछली कारोबार से जुड़े सभी किसानों, श्रमिकों व व्यवसायियों का पंजीकरण किया जा रहा है।
