इसके अलावा मत्स्य अधिकारी महाशीर फार्म मच्छयाल ने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर 6 अगस्त को लडभड़ोल क्षेत्र में दो व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई कर भारी जुर्माना लगाया।
सहायक निदेशक ने बताया कि 15 अगस्त तक प्रदेश सहित मंडी जिला के सभी सामान्य जल क्षेत्रों में वर्जित काल लागू है। वर्जित काल समाप्त होते ही लाइसेंसधारी मछुआरे मछली पकड़ने का कार्य कर सकेंगे। लाइसेंस प्राप्त करने के इच्छुक व्यक्ति विभाग के किसी भी निकटवर्ती कार्यालय में संपर्क कर लाइसेंस बना सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध मछली शिकार और बिक्री में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
