लखनऊ: सौ रूपये को लेकर युवकों ने की थी दोस्त की हत्या, गिरफ्तार

lucknow-murder-,-two-areested
Spread the love

पुलिस उपायुक्त पूर्वी शशांक सिंह ने पत्रकारों को बताया कि मूलरूप से अम्बेडकर नगर निवासी चंद्र भूषण उपाध्याय ने गाजीपुर थाना में बेटे शशि प्रकाश की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। रविवार दोपहर को एक सूचना पर पुलिस अन्य टीमों के सहयोग से कामता बस अड्डे के पास से दो लोगों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान पुलिस ने गोण्डा के खोड़ारे निवासी अखिलेश कुमार और आजमगढ़ निवासी प्रिंस यादव के रूप में की है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि अभियुक्तों ने स्वीकारा कि मृतक शशि इन्दिरा नगर में किराए के मकान में रहता था। पकड़े गए अभियुक्त उसके दोस्त और रूम पार्टनर हैं। उसके अंडर में यह लोग पार्ट टाइम जॉब करते थे। शशि ने इन दोनों दोस्तों में किसी एक को जूते खरीदने के लिए आठ सौ रुपये दिए थे। सौ रुपये बाकी था, इसी को देने के लिए वह तीनों एक जगह एकत्र हुए थे। युवकों के साथ उसका विवाद हो गया तो उन दोनों ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। वहां से सभी भाग गए । घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और तीसरे व्यक्ति की तलाश की जा रही है।