LU-पीएचडी में दाखिले के लिए 4 दिन का मौका:8 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन, ऑनलाइन करना होगा अप्लाई

Spread the love

लखनऊ विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 के तहत पीएचडी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। इच्छुक अभ्यर्थी अब 8 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
LU प्रवक्ता डॉ. मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि इससे पहले आवेदन की अंतिम तारीख 28 फरवरी थी। उन्होंने बताया कि अभी एंट्रेंस से लेकर प्रवेश होने तक काफी समय है, इसलिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। इसे उन्हें मौका मिलेगा, जो किन्हीं कारणों से आवेदन नहीं कर सके थे। तीसरी बार बढ़ाई गई लास्ट डेट विश्वविद्यालय ने पीएचडी में प्रवेश के लिए आवेदन की तारीख तीसरी बार बढ़ाई है। सबसे पहले अंतिम तिथि 22 फरवरी थी, जिसे 28 फरवरी किया गया। अब आठ मार्च अंतिम तिथि तय की गई है। प्रो. मुकुल ने बताया कि सत्र 2025- 26 में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया रेगुलर और पार्ट-टाइम दोनों प्रकार के आवेदन लिए लिए जा रहे हैं। लविवि की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in के समर्थ पोर्टल पर जाकर विद्यार्थियों को आवेदन करना होगा।