MP में LPG संकट, सिर्फ 5Kg का कनेक्शन मिलेगा:भोपाल-इंदौर में सबसे ज्यादा किल्लत, पोर्टल बंद, e-KYC सस्पेंड; SMS से मिलेगी बुकिंग-डिलीवरी डेट

Spread the love

मध्य प्रदेश में नए LPG कनेक्शन के लिए पोर्टल बंद है। ग्राहकों को 14Kg सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। भोपाल और इंदौर में परेशानी बढ़ गई है। राहत के लिए खाद्य विभाग अब 5Kg के नए कनेक्शन देगा। अब ऑयल कंपनियां कस्टमर को SMS भेजेंगी, जिसमें बुकिंग कन्फर्म और डिलीवरी की तारीख होगी। SMS में लिखा रहेगा कि वे गैस एजेंसी पर न जाएं। सिलेंडर उनके घर पहुंचा दिया जाएगा। इससे पैनिक स्थिति नहीं रहेगी। पोर्टल बंद होने से कई शहरों में दिक्कत गैस को लेकर ऑयल कंपनी और अफसरों के साथ शनिवार को एसीएस (फूड एंड सिविल सप्लाय) रश्मि शमी ने मीटिंग की। पोर्टल बंद होने से कई शहरों के कस्टमर परेशान हैं। इंदौर में लोगों की परेशानी बढ़ी है। भोपाल में गैस किल्लत के बीच लोग नए कनेक्शन के लिए आवेदन कर रहे हैं, लेकिन पोर्टल बंद होने से e-KYC और नए कनेक्शन की सभी प्रक्रियाएं सस्पेंड हैं। अभी 5Kg कनेक्शन देगी कंपनी, बाद में 14Kg में कन्वर्ट होगा मीटिंग में कहा गया कि 14Kg वाला कनेक्शन नहीं दे रहे तो 5Kg का ही कंपनी दे। जब पोर्टल शुरू होगा, तब इसे 14Kg में कन्वर्ट कर देंगे। आदेश जल्द जारी हो सकते हैं। इंडेन कंपनी में सबसे ज्यादा दिक्कत प्रदेश में इंडेन कंपनी के सिलेंडर को लेकर सबसे ज्यादा दिक्कत है। इसके नए कनेक्शन नहीं मिल रहे। इंडेन कंपनी से कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को चक्कर काटना पड़ रहा है। भारत पेट्रोलियम और एचपी में थोड़ी राहत है। ऑयल कंपनियों के नए नियम से परेशान एजेंसी संचालक अफसरों ने बताया कि ऑयल कंपनियां बिना जानकारी के नए नियम लागू कर देती हैं। वर्तमान में इंडेन में डीएसी नंबर जनरेट नहीं हो रहा। इससे सिलेंडर की गाड़ियां डिपो से नहीं निकल पाती। मार्च क्लोजिंग के नाम पर हिसाब-किताब मांगा जा रहा है। भोपाल की चंद्रकांता गैस एजेंसी से पिछले साल का 1100 सिलेंडर का हिसाब मांगा गया। इससे लोड नहीं आ पाया और ग्राहकों की भीड़ लग गई। अपर मुख्य सचिव रश्मि शमी ने डीएसी व्यवस्था और सर्वर ठीक करने की बात कही। भोपाल में सिलेंडर गायब होने की जांच भोपाल के लालघाटी स्थित प्रियंका गैस एजेंसी पर शुक्रवार को सिलेंडर को लेकर हंगामा हुआ। बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने एजेंसी पहुंचे। कई ग्राहक ऐसे थे, जिन्होंने 4-5 दिन पहले बुकिंग कराई थी। एजेंसी बोली- सिलेंडर पहले ही डिलीवर किया जा चुका ग्राहकों का आरोप है कि जब वे सिलेंडर लेने पहुंचे तो एजेंसी ने बताया कि उनका सिलेंडर पहले ही डिलीवर किया जा चुका है, जबकि हकीकत में सिलेंडर घर तक नहीं पहुंचा। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई। फूड कंट्रोलर चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि मामले में टीम मौके पर भेजकर जांच कर रही है। भोपाल में एजेंसियों पर जांच, प्रशासन बोला- गैस की कमी नहीं भोपाल में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों और अव्यवस्थाओं की खबरों के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। शनिवार को एडीएम सुमित कुमार पांडेय ने कई एजेंसियों का निरीक्षण कर स्टॉक और डिलीवरी व्यवस्था की जांच की। उपभोक्ताओं से बातचीत कर समस्याएं सुनीं और संचालकों को सुधार के निर्देश दिए। प्रशासन ने साफ किया कि शहर में LPG की कोई कमी नहीं है। कालाबाजारी या मनमानी मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी। सभी एसडीएम को भी नियमित जांच के निर्देश दिए गए हैं। ये खबर भी पढ़ें… इंदौर में नए LPG कनेक्शन एक महीने के लिए बंद मध्य प्रदेश में LPG गैस को लेकर आम लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। इंदौर में नए LPG गैस कनेक्शन के लिए पोर्टल को एक महीने के लिए बंद कर दिया गया है। खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी मोहनलाल मारू के मुताबिक इस अवधि के दौरान e-KYC और नए कनेक्शन से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं भी सस्पेंड रहेंगी। पढ़िए पूरी खबर।