LPG Crisis : सिलेंडर की किल्लत से पर्यटन नगरी ऋषिकेश में आफत, पीक सीजन में गड़बड़ाया होटलों का मेन्यू

Spread the love

LPG Cylinder Crisis Rishikesh : कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत ने ऋषिकेश जैसे पर्यटन वाले शहर को घुटनों पर ला दिया है. यहां होटल और रेस्टोरेंट का पूरा सिस्टम गैस पर निर्भर है. सुबह के नाश्ते से लेकर देर रात तक सैकड़ों पर्यटकों के लिए खाना तैयार किया जाता है. पिछले कुछ दिनों से ये पूरी व्यवस्था चरमराई हुई है. जिन रेस्टोरेंट और ढाबों के पास पहले से अतिरिक्त सिलेंडर का स्टॉक नहीं था, उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.