देहरादून: पहाड़ों की वादियों में बैठकर गर्मागर्म मैगी खाने का मजा ही कुछ अलग होता है. लेकिन, अगर आप वही ‘पहाड़ी मैगी’ का स्वाद अपने घर की रसोई में लाना चाहते हैं, तो इसमें इस्तेमाल होने वाले स्थानीय मसाले और तड़का ही असली जादू करते हैं. इस रेसिपी की खासियत है जखिया और सिलबट्टे पर पिसा हुआ पहाड़ी नमक, जो हर कौर को बना देते हैं लाजवाब.
पहाड़ों वाली मैगी के दीवाने? जानिए आसान रेसिपी और सीक्रेट मसाले, जो देंगे घर पर एकदम ज़बरदस्त स्वाद!
