कानपुर में 7 बच्चों की मां को उसके प्रेमी ने मारकर जमीन में दफना दिया। 10 महीने तक राज छिपाकर रखा। इसका खुलासा तब हुआ, जब महिला अपने बेटे के बुलाने पर शादी में घर नहीं पहुंची। बेटा प्रेमी के घर पहुंचा, तो मां नहीं मिली। प्रेमी से पूछा तो उसने कहा- तुम्हारी मां अब कभी नहीं आएगी। इसके बाद बेटे ने शक के आधार पर प्रेमी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रेमी को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की, तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस को बताया- पति की मौत के बाद महिला मेरे साथ रहती थी। मैं उसे छोड़ना चाहता था। उसे भाई के साथ रहने को कहता, लेकिन उसने मेरी बात नहीं मानी। इसके बाद मैंने गला दबाकर उसे मार डाला।प्रेमी की निशानदेही पर ACP कृष्णकांत यादव फोर्स के साथ उसके गांव पहुंचे। गांव में टावर के पास बुधवार रात 11 बजे जमीन खोदी गई। टार्च की लाइट में 7 फीट गड्ढा खोदने पर महिला का कंकाल बरामद हुआ। कंकाल बैठी हुई स्थिति में था। फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए। इसके बाद कंकाल को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मामला सजेती थाना क्षेत्र के टिकवांपुर गांव का है। पति की मौत के बाद प्रेमी के साथ रहने लगी थी प्रेमी का कबूलनामा पढि़ए- ACP कृष्णकांत यादव ने बताया- आरोपी से पूछताछ जारी है। हत्या कब और किन परिस्थितियों में की गई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। ————————– ये खबर भी पढ़िए- महिला सिपाही को लूटने वाले का जुलूस निकाला, दरोगा बोले- कान पकड़, वरना मारकर गिरा देंगे; लुटेरा बोला- कानपुर छोड़ दूंगा कानपुर में महिला कॉन्स्टेबल से लूट करने वाले बदमाश ने बुधवार को सरेंडर कर दिया। वह डरा हुआ था कि कहीं पुलिस उसका एनकाउंटर न कर दे। पुलिस लुटेरे को उसी जगह ले गई, जहां उसने महिला कॉन्स्टेबल का पर्स लूटा था। करीब एक किमी तक उसका जुलूस निकाला। वह कान पकड़कर माफी मांगता रहा। पढ़ें पूरी खबर…
प्रेमी ने महिला की हत्या कर शव दफनाया:कानपुर में 10 महीने बाद कंकाल बरामद, भाई के साथ रहने को राजी न हुई तो गला दबाया
