प्रेमी-प्रेमिका को छप्पर में पकड़ा, शादी करवाई, VIDEO:प्रयागराज के मंदिर में रस्में, बाइक से विदा हुई दुल्हन

Spread the love

प्रयागराज में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को गांव वालों ने पकड़ लिया। इसके बाद हंगामा मच गया। मौके पर भीड़ जुट गई। प्रेमी-प्रेमिका के परिवार वालों को बुलाया गया। काफी देर तक कहासुनी होती रही। फिर पंचायत बैठी। पंचायत में दोनों पक्षों की बात सुनी गई। लड़के-लड़की ने भी परिवार और पंचायत के सवालों के जवाब दिए। इसके बाद दोनों की शादी कराने का फैसला लिया गया। दोनों को मंदिर ले जाकर पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी कराई गई और लड़की को लड़के के साथ बाइक पर बैठाकर विदा कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद लोग इस अनोखे विवाह और विदाई के पल को मोबाइल कैमरों में कैद करते रहे। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला दिसंबर को हंडिया क्षेत्र का है। अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला जान लीजिए… अब जानिए पंचायत में क्या-क्या हुआ… 4 घंटे चली पंचायत के बाद शादी का फैसला: दोनों परिवारों की नोकझोंक बढ़ी तो मामला पंचायत तक पहुंच गया। राहुल, गुड़िया और उनके परिवार वाले पहुंचे। काफी देर तक सवाल-जवाब चले। गुड़िया के घरवाले पुलिस बुलाने पर आमादा थे, लेकिन गांव वालों ने समझाया कि दोनों की जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। गुड़िया भी राहुल के खिलाफ शिकायत करने को तैयार नहीं थी। दोनों ने शादी के लिए हामी भरी: झगड़े न कर समाधान निकालने की बात हुई। मुकदमेबाजी और बवाल से बचने के लिए दोनों पक्ष समझौते के लिए मान गए। फिर राहुल से पूछा गया कि वह क्या चाहता है। उसने शादी की बात कही। गुड़िया भी राजी थी। कुछ दिन गांव से दूर किराए पर रहने की शर्त: राहुल के पिता नहीं हैं। ऐसे में उसकी मां ने शर्त रखी कि दोनों शादी के बाद तुरंत घर नहीं आएंगे। बहुत बदनामी हो चुकी है। फिर तय हुआ कि दोनों कुछ दिन गांव से दूर किराए पर रहेंगे। लड़के ने वादा किया कि वह अब ईमानदारी से नौकरी करेगा, ताकि परिवार चला सके। भोलेनाथ चौरा मंदिर में सादगी के साथ शादी: करीब 4 घंटे की पंचायत के बाद शादी का फैसला लिया गया। दोनों को मंदिर ले जाया गया। गांव के भोलेनाथ चौरा मंदिर में सादगी के साथ आनन-फानन में शादी कराई गई। लड़के के पास बाइक पहले से थी। वह दुल्हन को बाइक से ही विदा कराकर ले गया। शादी के बाद दोनों अपने गांव नहीं लौटे
शादी के बाद दोनों पहले दिन सैदाबाद के एक होटल में रुके। इसके बाद युवक पत्नी को लेकर किराए के मकान में चला गया। चूंकि, युवराज सूरत में प्राइवेट नौकरी करता है। कुछ दिन बाद वह पत्नी को लेकर सूरत चला जाएगा। ——————————–
ये खबर भी पढ़ें…
प्रेमी से पूछा-लड़की की लाश तो नहीं मिलेगी, शादी करवाई; आगरा से भागे; पकड़े जाने पर प्रेमिका पंचायत में बोली- साथ नहीं छोड़ूंगी आगरा में लव अफेयर के बाद घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका के लिए पंचायत बैठी। प्रेमी से पूछा गया कि कोई दबाव तो नहीं है। 6 महीने बाद लड़की की लाश तो नहीं मिलेगी। प्रेमिका से भी पूछा गया कि अगर लड़का कोई काम धंधा नहीं करेगा तो उसे छोड़ तो नहीं दोगी। दोनों हर बात पर राजी हुए तो उनकी शादी करवा दी गई। पढ़िए पूरी खबर