गुरुग्राम में महिला से फर्जी शादी कर प्रेमी फरार:नहाते समय बनाया न्यूड वीडियो, बोलीं- प्रेमजाल में फंसाकर किया रेप

Spread the love

गुरुग्राम शहर के खांडसा में किराए के मकान में रहने वाली एक महिला ने अपने प्रेमी पर फर्जी शादी करके मारपीट, धमकी और कीमती सामान लेकर फरार होने की गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के इस कथित पति ने चार साल पहले नहाते समय न्यूड वीडियो बनाकर अपने प्रेमजाल में फंसाया था। वह काफी दिन तक उसके साथ रेप करता रहा। बाद में महिला ने रेप का केस दर्ज करवाया, तो उसने शादी करने का झासा दिया। प्रदीप कुमार उर्फ दादा यादव नाम के युवक की बातों में आकर महिला अपने पति को छोड़कर उसके साथ जाने को राजी हुई, तो आरोपी ने फर्जी कोर्ट मैरिज कर ली और गुरुग्राम लेकर आ गया। अब वह महिला के साथ मारपीट करके फरार हो गया है। पीड़िता ने सेक्टर 37 थाना पुलिस से आरोपी को पकड़ने और उसे न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। पीड़िता ने वीडियो में बताई शोषण की दास्तां… न्यूज वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया: चार साल पहले वह अपने पड़ोसी के यहां बाथरूम में नहा रही थी। इसी दौरान प्रदीप यादव नाम के व्यक्ति ने उसकी न्यूड वीडियो बना ली और उसे वायरल करने की धमकी देकर रेप करने लगा। उसकी हरकतों से तंग आकर महिला ने औरया जिले के थाना दिवियापुर में रेप की धाराओं के तहत केस दर्ज करवाया। सजा से बचने के लिए फर्जी शादी: रेप केस में पुलिस ने उसे पकड़ लिया और जेल भेज दिया। करीब तीन महीने बाद वह जमानत पर बाहर आया। आरोपी ने महिला को धमकाया कि मुकदमा वापस न लिया तो उसे और बच्चों को जान से मार देगा। बाद में पछतावे का नाटक करके मुकदमा वापस लेने के लिए औरैया कोर्ट में फर्जी कोर्ट मैरिज के कागज बनवाए। महिला को विश्वास दिलाया कि शादी हो गई है, लेकिन बाद में पीड़िता के वकील ने बताया कि शादी के कागजात नकली हैं। झूठे वादे और भावनात्मक शोषण: आरोपी ने महिला से कहा कि हमारी वजह से तुम्हारी जिंदगी बर्बाद हुई, पति ने तलाक दिया, अब मैं गलती सुधारना चाहता हूं। इस भावुकता का फायदा उठाकर महिला को 25 अप्रैल 2023 को गुरुग्राम के खांडसा में अपने साथ रखना शुरू किया और लिव-इन रहने लगा। छोड़ने के लिए मारपीट की: फर्जी शादी के कागज का खुलासा होने के बाद आरोपी प्रदीप ने उसके साथ शराब पीकर मारपीट शुरू कर दी। मानसिक रूप से तोड़ा और बच्चों को निशाना बनाकर कहा जो तुम्हारे साथ किया, वही लड़कियों के साथ कर सकता हूं। महिला ने कई बार 112 पर शिकायत भी की। कीमती सामान और नगदी लेकर फरार: महिला का आरोप है कि 21 फरवरी 2026 को बिना बताए उसका मंगलसूत्र, पायल, मोबाइल और 5500 रुपए नकद लेकर अपना सामान भी उठाकर भाग गया। आरोपी से महिला और बच्चों को जान-माल का तत्काल खतरा बना हुआ है। थाने में दी शिकायत महिला का कहना है कि उसने थाना सेक्टर 37 में शिकायत दी है, लेकिन अभी तक आरोपी को पकड़ा नहीं गया है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से प्रार्थना की है कि प्रदीप को तलाश कर सामान वापस दिलवाया जाए और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो। मामले की जांच में जुटी पुलिस इस बारे में सेक्टर 37 थाना के एसएचओ मंजीत का कहना है कि महिला द्वारा उत्तर प्रदेश में आरोपी के खिलाफ एफआईआर करवा रखी है। महिला की शिकायत पर जांच की जाएगी। उसके बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।