Nainital News: सरोवर नगरी नैनीताल स्थित नैनीझील इन दिनों पर्यटकों की शर्मनाक हरकतों के कारण चर्चा में है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने स्थानीय निवासियों और प्रशासन की नींद उड़ा दी है, जिसमें कुछ सैलानी झील किनारे खुले में गंदगी फैलाते नजर आ रहे हैं. स्थानीय लोगों ने इसे अपनी आस्था और पर्यावरण के साथ खिलवाड़ बताते हुए भारी रोष व्यक्त किया है. वहीं, नगरपालिका ने अब सख्त रुख अपनाते हुए 5000 रुपये तक के जुर्माने और पैडल बोट यूनियनों को नोटिस जारी करने की तैयारी कर ली है.
नैनीझील किनारे पर्यटकों की शर्मनाक हरकत पर फूटा स्थानीय लोगों का गुस्सा, जानिए क्या बोले पालिका EO?
