ससुर-दामाद को गोली मारने का LIVE VIDEO:मुरैना में 12 राउंड फायरिंग, जांघ-पैर को चीरती निकली बुलेट; पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं

Spread the love

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बदमाशों ने ससुर-दामाद को घेरकर गोली मार दी। दामाद की जांघ को बुलेट चीरकर निकल गई, जबकि सुसर के पैर के गोली आर-पार हो गई। बताया जा रहा है कि 12 से ज्यादा राउंड फायरिंग हुई। 5 से ज्यादा खाली खोखे मिले हैं। मामला सराय छोला थाना क्षेत्र के केन्थरी गांव का है। जानकारी के मुताबिक घायलों की पहचान दामाद देवेंद्र गुर्जर (24) और ससुर औतार गुर्जर (50) के रूप में हुई है। देवेंद्र की जांघ के पास और औतार गुर्जर के पैर में गोली लगी है। दोनों की हालत नाजुक है। इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। वारदात से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए… एक दिन पहले पीटा और धमकी दी, पुलिस ने कार्रवाई नहीं की पीड़ितों के मुताबिक बुधवार को गीताराम, गिर्राज, छोटू गुर्जर और उनके साथियों ने देवेंद्र गुर्जर और बबलू गुर्जर को घेरा था। नेशनल हाईवे-44 पर जारह गांव चौराहे के पास मारपीट की गई थी। धमकी दी था कि अगर थाने में शिकायत की तो गोली मार देंगे। वारदात के बाद देवेंद्र गुर्जर और बबलू गुर्जर सराय छोला थाना पहुंचे। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मारपीट की धाराओं के तहत FIR भी दर्ज की, लेकिन आरोपियों को पकड़ने के लिए नहीं गई। सराय छोला पुलिस की लापरवाही की वजह से आरोपियों ने गुरुवार शाम करीब 5 बजे घेरकर गोली मार दी।
खून से सने ससुर दामाद ग्वालियर रेफर परिजन के मुताबिक वारदात के बाद घायल ससुर-दामाद को फौरन नजदीकी अस्पताल लेकर गए। ससुर-दामाद खून से सने हुए थे। हालत बिगड़ने पर ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं मामले में सीएसपी दीपाली चन्दौरिया ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज करने के लिए पुलिस टीम ग्वालियर भेजी गई है। मौके से कुछ कारतूस भी बरामद हुए हैं। पहले मारपीट की घटना को लेकर फायरिंग हुई है। आरोपियों को पकड़ने टीम जाने वाली थी, लेकिन वारदात हो गई। आरोपियों की तलाश जारी है।