हरियाणा के गुरुग्राम में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की लाइव परफॉर्मेंस के दौरान एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। हजारों फैंस की भीड़ ने सिंगर से उनका सबसे चर्चित और विवादास्पद गाना “एक खटोला… जेल के भीतर” गाने की डिमांड की। सिंगर ने फैंस की इस डिमांड को ठुकरा दिया। इसके बाद मासूम शर्मा ने कहा कि ये गाना बैन हो चुका है। उन्होंने लिख कर दिया है कि वे ये गाना नहीं गा सकते। दर्शकों ने फिर भी डिमांड की तो उनके सेक्रेटरी ने फैंस को एक पर्चा भी दिखा दिया। हालांकि मासूम शर्मा ने इसी तर्ज पर बना खाटू श्याम का गीत गाया। कार्यक्रम में इस दाैरान पंजाबी सिंगर मीका सिंह भी पहुंचे और कच्चा बादाम फेम अंजली अरोड़ा ने भी परफॉर्मेंस दी। अचानक स्टेज पर पहुंचे मासूम शर्मा
गुरुग्राम में सेक्टर-29 स्थित जिमखाना क्लब में शनिवार-रविवार की रात एक नाइट इवेंट में सिंगर मासूम शर्मा की परफॉर्मेंस थी। इस परफॉर्मेंस में सिंगर मीका सिंग ने फैंस को सरप्राइज गिफ्ट दिया। वे अचानक स्टेज पर पहुंच गए। और मासूम शर्मा के साथ एक सॉन्ग गुनगुनाने लगे। खटोला- खटोला चिल्लाने लगे युवा
कार्यक्रम की शुरुआत शाम करीब 8 बजे हुई। मासूम शर्मा ने स्टेज पर आते ही अपने फेमस सॉन्ग गाने लगे। प्रोग्राम में भीड़ जमकर झूम रही थी और हर गाने पर जोरदार तालियां और नारे गूंज रहे थे। जैसे ही सिंगर ने आगे परफॉर्मेंस दी तो फैंस एक सुर में “खटोला… खटोला…” चिल्लाना लगे। इसके बाद मासूम शर्मा ने इसे गाने से इनकार कर दिया। उसने मैनेजर ने फैंस को एक डॉक्यूमेंट भी दिखाया। जिस पर सॉन्ग के बैन संबंधी आदेश थे। मीका ने आकर चौंकाया
मासूम शर्मा की लाइव परफॉर्मेंस के दौरान पंजाबी सिंगर मीका सिंह की सरप्राइज एंट्री ने सबको चौका दिया। जैसे ही मासूम का शो चल रहा था, अचानक मीका स्टेज पर आए और माइक थामकर बोलने लगे। जिस पर पूरा वेन्यू तालियों से गूंज उठा। मीका की सिग्नेचर एनर्जी से फैंस ने खूब इंजॉय किया। इसके बाद उन्होंने मासूम को गले लगाया। अंजली अरोड़ा ने डांस परफॉरमेंस दी
प्रोग्राम में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजली अरोड़ा ने भी लाइव परफॉर्मेंस दी। कच्चा बादाम फेम अंजली के स्टेज पर आते ही फैंस झूम उठे। दर्शक बार बार अंजली एक और ठुमका की डिमांड करने लगे। इस दौरान युवाओं ने उन्हें देखकर पुशअप भी लगाए। इसी ग्राउंड में पुलिस ने माइक छीना था
पिछले साल इसी जिमखाना क्लब में हुए कॉन्सर्ट के दौरान मासूम ने गाने की सिर्फ पहली लाइन गाई थी, तो पुलिस ने तुरंत माइक छीन लिया था और शो बीच में रोक दिया गया था। उस घटना के बाद काफी बवाल हुआ था और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गए थे। इस बार आयोजकों और सिंगर ने पहले से सावधानी बरती। प्रशंसक काे दी थी गाली
गुरुग्राम में पिछले साल ही एक और कार्यक्रम में मासूम शर्मा ने अपने एक फैन को गालियां दी थी और उसका कॉलर पकड़ लिया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो दोनों साइड से काफी समय तक कॉन्ट्रोवर्सी हुई। बाद में फैन द्वारा पुलिस में कंप्लेंट किए जाने के बाद मासूम शर्मा उनके घर आए और सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
मासूम शर्मा का ‘खटोला सॉन्ग’ गाने से इनकार:गुरुग्राम में फैंस को बैन होने के डॉक्यूमेंट दिखाए; मीका-अंजलि की लाइव परफॉर्मेंस
