पूर्वी राजस्थान में आगामी चार दिन हल्की से मध्यम बारिश संभव

Spread the love

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 18 से 22 सितम्बर को कोटा, उदयपुर संभाग के अलावा अन्य कुछ शहरों में दोपहर बाद हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान में फिर से मानसूनी हवाएं सक्रिय हो रही है। ऐसे में एक सप्ताह अभी भी पूर्वी राजस्थान में मानसून रहेगा। इसके बाद विदाई संभव है। बुधवार को अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर सहित कुछ अन्य शहरों में हल्की बारिश दर्ज की गई। बीसलपुर बांध के एक गेट से 3005 क्यूसेक पानी की निकासी बारिश का दौर थमने से बीसलपुर बांध में पानी की आवक लगातार घटती जा रही है। बुधवार को बीसलपुर बांध का गेट नम्बर 9 को 0.50 मीटर खोलकर 3005 क्यूसेक पानी की निकासी गई। मंगलवार को बीसलपुर बांध का 9 नम्बर गेट एक मीटर खोलकर 6010 क्यूसेक पानी की निकासी की गई थी। वर्तमान में त्रिवेणी नदी 3.30 मीटर पर बह रही है।