तीन दिन बाद प्रदेश में फिर शुरू होगा तेज बारिश का सिलसिला

Spread the love

मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बातया कि मंगलवार को सर्वाधिक वर्षा पिलानी में 136.4 मिलीमीटर दर्ज की गई। हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां राज्य के कुछ भागों में 24-25 जुलाई को भी जारी रहने की संभावना है। आगामी 24 घंटों में बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 26 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व 26 से 30 जुलाई के दौरान भारी बारिश का दौर सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। 27-28 जुलाई के दौरान दक्षिण-पूर्वी व दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

जयपुर में दिनभर छाए रहे बादल, गिरी फुहारें, पारा गिरा

जयपुर में बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे और कई जगहों पर हल्की फुहारें गिरी। इससे जयपुर के पारे में गिरावट दर्ज की गई। दिन भर हल्‍के बादल छाए रहने के कारण उमस ने परेशान किया। जयपुर के दिन के पारे में 0.9 और रात के पारे 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जयपुर का अधिकतम तापमान 34.1 और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री दर्ज किया गया। शाम छह बजे बाद शहर के कई इलाकों में तेज बरसात के बाद शहरवासियों को उमस से राहत मिली।