युवती को अगवा कर हत्या किए जाने के मामले में दोषी को उम्र कैद

Spread the love

एडीजीसी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से डेढ़ दशक पहले एक युवती को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई थी। इस घटना को लेकर मृतका के पिता की तहरीर पर ट्रांसपोर्टनगर छतरपुर मध्यप्रदेश निवासी भूपेन्द्र सिंह व टेढ़ा सुमेरपुर हमीरपुर निवासी सुभाष चन्द्र सिंह के खिलाफ 23 अक्टूबर 2010 को मुकदमा लिखा गया था। मुकदमें के दौरान भूपेन्द्र की मौत हो गई। उन्हाेंने बताया कि इस मामले की सुनवाई अपर जिला सत्र न्यायाधीश की अदालत ने करते हुए दोष सिद्ध होने पर सुभाष चन्द्र सिंह को सश्रम आजीवन कारावास की सजा दी है। उस पर पच्चीस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।