पंचकूला में कोठी में घुसा तेंदुआ:रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, पकड़ने के लिए ड्रोन मंगाया

Spread the love

पंचकूला में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। दोपहर के समय तेंदुआ सेक्टर-6 की कोठी नंबर 252 में दिखाई देने की सूचना मिली, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग और हरियाणा पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। तेंदुए के रेस्क्यू के लिए दोनों विभागों द्वारा संयुक्त ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फिलहाल तेंदुए की सटीक लोकेशन का पता नहीं चल पाया है। उसकी सही स्थिति जानने के लिए टीम ने ड्रोन मंगवाया है, ताकि ड्रोन के माध्यम से तेंदुए की लोकेशन ट्रेस कर रेस्क्यू की कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा सके। रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़ी PHOTOS… तेंदुए को लेकर इन सेक्टरों में भी अलर्ट पंचकूला के सेक्टर 6 में तेंदुआ घुसने के बाद आसपास के सेक्टरों में अलर्ट कर दिया गया है। लोगों से अपील की गई है कि वह घरों में ही सुरक्षित रहें। पंचकूला के सेक्टर 6 के आसपास सेक्टर 4, सेक्टर 8, सेक्टर 17, सेक्टर 9 और सेक्टर-12 हैं, और इसके नजदीक मंसूरी देवी और माजरी जैसे इलाके भी पड़ते हैं, जो इस क्षेत्र को शहर के अन्य हिस्सों से जुड़े हुए हैं।