टीवी के दंगल छोड़िए! बागेश्वर आइए, सरयू किनारे दिखेगा कुश्ती का असली रोमांच, देश-विदेश के पहलवान दिखाएंगे दम

Spread the love

Bageshwar Wrestling Competition 2026: बागेश्वर के सरयू घाट पर इस जनवरी में होने वाला विशाल दंगल दर्शकों को रोमांच और संस्कृति का अनूठा संगम दिखाएगा. देश के छह राज्यों और नेपाल के पहलवान यहां अपनी ताकत और कुश्ती कौशल का प्रदर्शन करेंगे. पुरुषों के साथ महिला पहलवानों की भागीदारी इसे और खास बनाएगी. तीन दिन तक चलने वाले इस आयोजन में पारंपरिक अखाड़ा कुश्ती और आधुनिक नियमों के मुकाबले दोनों देखने को मिलेंगे.