एमसीडी ने लॉन्च किया फैक्ट्री लाइसेंस और फीस मॉड्यूल, प्रॉपर्टी टैक्स पोर्टल से होगा एकीकरण

Spread the love

इस अवसर पर राजा इकबाल ने कहा कि यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ विजन और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में निगम सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रॉपर्टी टैक्स के साथ 5 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क जोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव के दौरान ‘इंस्पेक्टर राज’ खत्म करने का वादा किया था, और यह पहल उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

महापौर ने कहा कि लघु उद्योगों के लिए एक विशेष स्कीम लाई जा रही है, जिससे दिल्ली की जनता सीधे निगम की योजनाओं से लाभान्वित होगी और भाजपा के साथ मिलकर विकास में योगदान देगी। यह पोर्टल आज से ही शुरू हो चुका है, जो नागरिकों को पारदर्शी और सरल सेवाएं प्रदान करेगा।

इस अवसर पर उपमहापौर जय भगवान यादव, स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा, नेता सदन प्रवेश वाही और निगमायुक्त अश्विनी कुमार भी मौजूद रहे।