सोनीपत में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़:2 को गोली लगी और एक गिरफ्तार; मल्ला माजरा लूट-मर्डर केस, दोस्त ने रची थी साजिश

Spread the love

हरियाणा के सोनीपत में मंगलवार देर रात पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में 2 बदमाश पैरों में गोली लगने से घायल हो गए। टीम ने इनके तीसरे साथी को भी मौके पर ही पकड़ लिया। दोनों घायलों को रात को ही सोनीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपियों ने 7 जनवरी को मल्ला माजरा में घर में घुसकर लूट की थी। जब युवक साहिल ने विरोध किया तो उसकी छाती में चाकू मारकर हत्या कर दी। तभी से पुलिस आरोपियों के पीछे लगी हुई थी। पकड़े गए आरोपियों में से एक मृतक का दोस्त है। पुलिस का कहना है कि आरोपी दोबारा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। मुठभेड़ के बाद की तस्वीरें… अब सिलसिलेवार ढंग से जानिए पुलिस ने आरोपी कैसे पकड़े…. शेखर का साहिल के घर आना-जाना था
पुलिस जांच में सामने आया है कि मल्ला माजरा लूट-मर्डर की वारदात 6 आरोपियों ने मिलकर की थी। मल्ला माजरा निवासी साहिल का नाहरा गांव के शेखर के साथ पारिवारिक आना-जाना और दोस्ती थी। शेखर को साहिल के घर की पूरी जानकारी थी। उसे घर में एंट्री और एग्जिट के सभी रास्तों का पता था। शेखर ने वारदात से कई दिन पहले ही साहिल के घर की रेकी करनी शुरू कर दी थी। मनाजात-माजरा रोड पर हुई मुठभेड़
मंगलवार रात को एंटी गैंगस्टर यूनिट के इंस्पेक्टर अजय धनखड़ को गुप्ता सूचना मिली कि बदमाश खेड़ी मनाजात-माजरा रोड के आसपास मौजूद हैं। इंस्पेक्टर धनखड़ ASI विक्रांत, हेड कॉन्स्टेबल प्रदीप, PSI विवेक और PSI जितेंद्र के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर बदमाशों ने PSI विवेक और PSI जितेंद्र पर फायरिंग की। टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं। कब्जे से 2 देसी कट्‌टे मिले
पुलिस की फायरिंग में नाहरा गांव निवासी शेखर और दिल्ली की जेजे कॉलोनी निवासी सफीक को पैर में एक-एक गोली लगी। इनके तीसरे साथी बवाना निवासी सद्दाम को भी टीम ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। बदमाशों के कब्जे से दो देसी कट्टे, एक बैग और एक चोरी की बाइक बरामद हुई है। अब जानिए मल्ला माजरा लूट मर्डर केस क्या है…. ————————– ये खबर भी पढ़ें :- घर में घुसे लुटेरों ने युवक को घोंपा चाकू, मौत:सोनीपत में मां को कमरे में बंद कर लूटा सामान, मृतक का भाई वायुसेना में तैनात हरियाणा के सोनीपत में घर में घुसे लुटेरों ने लूटपाट करने के साथ-साथ युवक की चाकू घोंप कर हत्या तक कर दी। देर रात घुसे में घुसे लुटेरों ने युवक की मां की कानों की बालियां भी लूट ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पढ़ें पूरी खबर…