लक्ष्य सेन ने चाउ टिएन चेन को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के फाइनल में जगह बनाई

lakshya-sen-final-australian-open-2025
Spread the love

इसी साल हांगकांग ओपन के सेमीफाइनल में भी दोनों के बीच मुकाबला हुआ था। इस मैच में भी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सेन ने 23-21, 22-20 से जीत दर्ज की थी।

वर्ल्ड रैंकिंग में 14वें स्थान पर काबिज पुरुष एकल बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने विश्व के नंबर 6 खिलाड़ी को एक घंटा 26 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में कड़ी टक्कर दी। चाउ टिएन चेन ने शानदार शुरुआत की और पहला गेम 21-17 से जीत लिया। दूसरे गेम में लक्ष्य सेन ने अपने खेल में सुधार करते हुए वापसी की। यह गेम सेन ने 24-22 से जीता। तीसरे गेम में भारतीय खिलाड़ी ने शुरू से ही चीनी ताइपे खिलाड़ी पर दबाव बनाया। चाउ टिएन चेन जहां गलतियां करते नजर आए, वहीं लक्ष्य सेन ने अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी। आखिर में भारतीय शटलर ने 21-16 से यह गेम जीतते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया।

रविवार को फाइनल में लक्ष्य सेन का मुकाबला जापान के खिलाड़ी युशी तनाका से होगा।