बरसाना में दुल्हन की तरह सजीं सखियां, लड्डूमार होली शुरू:अबीर की मटकी-लड्डू लेकर पहुंचीं, जमकर डांस; विदेशी भी पहुंचे

Spread the love

मथुरा के बरसाना में होली का रंग उत्सव शुरू हो गया है। आज राधारानी (लाडलीजी) मंदिर में लड्डूमार होली खेली जा रही है। महंत मंदिर की छत पर बनी सफेद छतरी से लड्‌डू लुटा रहे हैं। वहीं, भक्त लड्‌डू लूटकर प्रसाद के रूप में खा रहे हैं। इससे पहले होली के गीत गाए गए। फिर भक्तों ने अबीर गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया। महिलाएं और बच्चे डांस कर रहे हैं। लड्डूमार होली देखने और खेलने के लिए 10 लाख श्रद्धालु बरसाना पहुंचे हैं। इनमें विदेशी टूरिस्ट भी शामिल हैं। इससे पहले दोपहर में बरसाना की सखियां दुल्हन की तरह सज-धजकर नंदबाबा मंदिर पहुंचीं। वो सिर पर अबीर की मटकी और लड्डू लेकर पहुंचीं। नंदबाबा मंदिर में सखियों ने नृत्य किया और फाग गीत गाए। साथ ही लड्डू लुटाए गए। फिर नंदबाबा मंदिर में होली खेलने का निमंत्रण दिया। लड्डूमार होली के लिए बरसाना, वृंदावन, मथुरा, गोवर्धन और नंदगांव में करीब 100 क्विंटल लड्डू तैयार किए गए हैं। शगुन के लड्डू लाडलीजी मंदिर की रसोई में बनाए गए। रंग के लिए टेसू के फूलों का इस्तेमाल किया गया है। इसके लिए मध्यप्रदेश, राजस्थान और हरियाणा से 1 हजार क्विंटल फूल मंगवाए गए। तस्वीरें देखिए- लड्डूमार होली का बारे में जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए