लड़भड़ोल से सांडा-पतन पुल तक सड़क की बहुत दयनीय स्थिति, लाेग परेशान

ladbharol-mandi-sandapatan-road
Spread the love

ग्राम पंचायत उटपुर के प्रधान संजय चौहान का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू को भी पत्र लिखा है तथा सहायक अभियंता लडभड़ोल के समक्ष भी यह बात रखी है। लेकिन उसमें कोई कार्य नहीं हुआ। आलम यह है वाहन चालन खस्ता हालत सड़क पर सफर करने के लिए मजबूर हैं।

स्थानीय निवासियों जगरनाथ, लेखराज, संजीव कुमार, रमेश चंद, दारा सिंह, पृथ्वीराज, दलेर सिंह आदि का कहना है कि लडभड़ोल सांडा पतन मुख्य सड़क सहित भरां मेन रोड़ से बिनवा पुल तक सड़क हालत भी बहुत खस्ता है। उन्होंने इन सड़कों को दुरुस्त करने की मांग रखी है। उनका कहना है कि अगर सड़क की मुरमत व टायरिगं समय पर नहीं होती है तो जनता संघर्ष की राह अपनाएगी।

इधर, लोक निर्माण विभाग लडभड़ोल के सहायक अभियंता पवन गुलेरिया का कहना है कि लडभड़ोल- सांड़ा पतन सड़क मार्ग में गड्ढों को भरने के लिए लेबर को भेज दिया गया है तथा इस सड़क की टायरिंग के लिए अभी बजट का प्रावधान नहीं है जैसे बजट का प्रावधान होगा व सैंक्शन आएगी टायरिंग करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।